सूरजपुर बाजार में स्ट्रीट लाइट बंद, व्यापारी परेशान
Mau News - सूरजपुर बाजार में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं, जिससे रात में अंधेरा और चोरी की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द लाइटें ठीक कराने की मांग की है, ताकि बाजार की रौनक बनी रहे और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हो सके।

सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर बाजार में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे बाजार में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे के कारण व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा चोरी की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदार राधे (पान विक्रेता), धनंजय और महेंद्र ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाम होते ही बाजार में अंधेरा पसर जाता है। जिससे ग्राहक भी कम आ रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराई जाएं, ताकि संभावित घटनाओं पर अंकुश लग सके और बाजार की रौनक बनी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



