Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsState Level Throw Ball Championship Inaugurated on Sant Ravidas Jayanti
राज्य स्तरीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में वाराणसी ने मऊ को हराया

राज्य स्तरीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में वाराणसी ने मऊ को हराया

संक्षेप:

Mau News - संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर हलधरपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज में राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। वाराणसी की बालिका टीम ने मऊ को हराकर नेशनल मैच में जगह बनाई। बालक वर्ग में वाराणसी ने चंदौली को हराया। नेशनल मैच अगले महीने ऋषिकेश में होगा।

Feb 01, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर में राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल आठ बालकों की एवं छह बालिकाओं की टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग की हुई फाइनल प्रतियोगिता में वाराणसी ने मऊ को हराकर नेशनल मैच में अपनी जगह बनाई। पहला मैच बालक वर्ग में वाराणसी ने चंदौली को 15-6 से हराया। दूसरे मैच में जौनपुर ने मिर्जापुर को 15-8 से हराया। तीसरा मैच गाजीपुर एवं गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें गाज़ीपुर 15-5 से विजयी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चौथा मैच वाराणसी और मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी 17-15 के अंतराल से विजई रही। महिला वर्ग में मऊ और आजमगढ़ के बीच मैच हुआ। मऊ ने आजमगढ़ को 15-3 से हराया। इसी क्रम में जौनपुर महिला वर्ग ने चंदौली को 17-15 से हराया। वाराणसी और मिर्जापुर के तीसरे मैच में बालिकाओं में वाराणसी की टीम विजई रही। अंत में फाइनल मैच वाराणसी और मऊ के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी ने दो अंकों से मऊ को पराजित कर फाइनल मैच जीता। इस मैच को जीतने के पश्चात वाराणसी नेशनल में पहुंच गई है। नेशनल मैच उत्तरांचल राज्य के ऋषिकेश में अगले माह खेला जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बीच थ्रो बॉल को सफल बनाने में प्रमुख रूप से समारोह के अध्यक्ष नूरुल हसन, कोषाध्यक्ष एवं प्रमुख आयोजक, गिरधारी चौहान ,डॉक्टर कर्मजीत सिंह, कॉलेज के शिक्षक दिनेश बहादुर सिंह, उदय नारायण सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, कमलेश कुमार,रामबदन पाल, अशोक कुमार लिपिक, लाल प्यारे सिंह आदि शामिल रहे।