Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSpeeding Milk Tanker Crashes into Bike Showroom in Mau Major Accident Averted
मऊ में अनियंत्रित दूध टैंकर बाइक एजेंसी में घुसी, चहारदीवारी और बाइक क्षतिग्रस्त

मऊ में अनियंत्रित दूध टैंकर बाइक एजेंसी में घुसी, चहारदीवारी और बाइक क्षतिग्रस्त

संक्षेप:

Mau News - मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भुजौटी आफिसर्स कालोनी के पास रविवार की भोर

Jan 04, 2026 11:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भुजौटी आफिसर्स कालोनी के पास रविवार की भोर में तेज रफ्तार अनियंत्रित दूध का टैंकर बाइक एजेंसी के शो-रुम के अंदर घुस गया और शो-रुम की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना में बाइक एजेंसी के शो रुम में खड़ी कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वहीं घटना स्थल के बगल में ही कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का भी आवास स्थित है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भुजौटी आफिसर्स कालोनी के पास शैलेन्द्र मिश्रा की जेपी हीरो की बाइक एजेंसी हैं। नित्य की भांति बाइक एजेंसी कर्मचारी शनिवार की देर रात को काम करने के बाद अपने घर पर चले गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाइक एजेंसी पर गार्ड समेत कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच रविवार की भोर में एक दूध का टैंकर कोपागंज से होते हुए मऊ की तरफ आ रहा था। इस दौरान अचानक दूध टैंकर का वाहन चालक तेज रफ्तार वाहन होने के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार दूध टैंकर का वाहन बाइक एजेंसी में घुस गया और बाइक एजेंसी की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त करते हुए मैरेज हाल के रास्ते और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के घर के पास पहुंच गया। इस दौरान बाइक एजेंसी की चहारदीवारी और एजेंसी में खड़ी कुछ बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रहा कि भोर का समय होने के कारण लोगों का आवागमन नहीं था, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। उधर वाहन चालक ने बताया कि टैंकर का स्टेयरिंग फेल हो गया था, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। यदि टैंकर दूसरी दिशा में मुड़ जाता, तो बीएसएनएल कार्यालय, पीएनबी बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय, भुजौटी पुलिस चौकी को नुकसान हो सकता था। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।