एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के साथ किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण उपकरणों को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। एसपी ने निरीक्षण के दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, पीआरवी के चारपहिया और दोपहिया वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट और फायर एक्सटिंग्विशर सहित एंटी-राइट इक्विपमेंट की जांच की गई।

पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचें, क्राइम सीन को सुरक्षित रखें और क्राइम सीन किट का सही उपयोग करें। उन्होंने रिस्पॉन्स टाइम और जीपीएस परसेंटेज में सुधार पर भी विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त, एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं, बैरकों और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।