Mau News: एसओजी, स्वॉट टीम के साथ सीओ ने चोरी के मामले की जांच
Mau News: घोसी/मऊ, (राहुल कुमार राय)। घोसी कोतवाली अन्तर्गत मझवारा बाजार स्थित एक मोटर बाइंडिंग की दुकान
Mau News: घोसी/मऊ, (राहुल कुमार राय)। घोसी कोतवाली अन्तर्गत मझवारा बाजार स्थित एक मोटर बाइंडिंग की दुकान का शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के तांबे का तार चोरी के मामले में बुधवार की देर शाम एसओजी और स्वॉट टीम के सदस्यों ने घटना स्थल पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल किया। साथ ही साथ सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाला गया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही मामले का पर्दाफाश का दावा किया है। स्थानीय घोसी कोतवाली अन्तर्गत मझवारा निवासी सर्वजीत गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की मझवारा बाजार स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास मोटर रिपेयरिंग व मोटर वाइंडिंग की दुकान है।
नित्य की भांति मंगलवार की शाम दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे सड़क पर टहलने निकले राहगीरों ने दुकान का शटर खुला हुआ देखा तो दुकानदार को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर दुकानदार पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला व दुकान में बाइंडिंग के लिये रखा करीब 2 लाख रुपये मूल्य का डेढ़ कुंतल तांबे का तार व दो हार्स पावर के दो नये मोटर व अन्य कीमती सामान गायब मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय, अपराध निरीक्षक लाल मोती, एसओजी व स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से पड़ताल किए। साथ ही साथ रात 11 बजे से सुबह साढ़े 4 बजे तक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दुकान में चोरी की सूचना पर उनके द्वारा एसओजी, स्वाट व थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल किया। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


