ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊरानीपुर में टेंपो-डीसीएम की भिड़ंत में छह लोग घायल

रानीपुर में टेंपो-डीसीएम की भिड़ंत में छह लोग घायल

थाना सरायलखंसी के मऊ-आजमगढ़ मुख्यमार्ग स्थित अमारी पुल के समीप शुक्रवार की सुबह सात बजे सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही टेंपो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में टेंपो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से...

रानीपुर में टेंपो-डीसीएम की भिड़ंत में छह लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 31 May 2019 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सरायलखंसी के मऊ-आजमगढ़ मुख्यमार्ग स्थित अमारी पुल के समीप शुक्रवार की सुबह सात बजे सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही टेंपो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में टेंपो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का उपचार चल रहा है।

आजमगढ़ जनपद के रानीकीसराय थाना क्षेत्र के दिलावरी गांव निवासी मनोज को गुरुवार को सांप ने डंस लिया था। मनोज को लेकर कुछ लोग व परिजन अमवा की सत्ती माई के स्थान पर ले गए थे और उसके बाद वहां से वापस घर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे टेंपो सवार लोग जैसे ही थाना सरायलखंसी के मऊ-आजमगढ़ मुख्यमार्ग स्थित अमारी पुल के समीप पहुंचे कि सड़क किनारे डीसीएम में टेंपो जा भिड़ा। दुर्घटना में टेंपो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गयी। घायलों में 45 वर्षीय गुलशन राजभर, 42 वर्षीय राधिका देवी, 55 वर्षीय विक्रम राम, 51 वर्षीय रामविजय, 26 वर्षीय मनोज, 24 वर्षीय मनोज कुमार निवासीगण दिलवरी थाना रानी की सराय जिला आजमगढ़ शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें