Mau News: बारिश के बीच बिजली पोल में करंट उतरने से तीन मवेशियों की मौत, बड़ा हादसा टला, लोगों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: मऊ में शनिवार सुबह बारिश के दौरान बिजली के पोल में करंट उतरने से तीन पालतू बकरियों की मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। लोग लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Mau News: बारिश के बीच बिजली पोल में करंट उतरने से तीन मवेशियों की मौत, बड़ा हादसा टला, लोगों में आक्रोश

Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास शनिवार की सुबह बारिश के बीच बिजली के पोल में करंट उतरने से तीन पालतू मवेशियों की मौत हो गई। पालतू मवेशियों की मौत से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद एक घंटे बाद शट डाउन लेकर बिजली काटी गई। इस दौरान बड़ा हादसा होते भी टल गया। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की जांच करते हुए लापरवाह बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

नगर क्षेत्र के घनी आबादी वाले मुंशीपुरा मोहल्ले में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे बारिश के बीच बिजली के पोल में अचानक करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से मवेशी पालक इरशाद के घर के सामने बंधी तीन पालतू बकरियों की मौत हो गई। मवेशी स्वामी इरशाद ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनके मवेशियों की मौत हो गई है। बिजली पोल में काफी दिनों से करंट आने की शिकायत थी, लेकिन विभाग के लोगों ने शिकायत का निस्तारण नहीं किया। इस बीच शनिवार को बारिश के बीच पोल में अचानक करंट आने से मवेशियों की मौत हो गई। लेकिन अभी सुबह का समय होने और बारिश होने के कारण आमजन की चहल कदमी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करंट की चपेट में आने से मवेशियों की मौत के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना देने के बाद भी विभाग लापरवाह बना रहा और एक घंटे बाद शट डाउन करके लाइट का काटी गई। स्थानीय क्षेत्र के निवासी पूर्णिमा वर्मा, नीरज गुप्ता, शकील अहमद, चांद, जब्बार अहमद समेत काफी संख्या में लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए पूरे प्रकरण की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया है। स्थानीय लोगों ने चेताया कि अगर पूरे प्रकरण की जांच करके दोषी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMau News: बारिश के बीच बिजली पोल में करंट उतरने से तीन मवेशियों की मौत, बड़ा हादसा टला, लोगों में आक्रोश