Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSevere Cold Wave Hits Mau Temperature Drops Amidst Changing Weather
दिन में रही हल्की धूप, गलन से नहीं मिली राहत

दिन में रही हल्की धूप, गलन से नहीं मिली राहत

संक्षेप:

Mau News - मऊ में मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवा के चलते अधिकतम तापमान 18.7°C और न्यूनतम तापमान 8.3°C तक गिर गया है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक रहे हैं। धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा ने परेशानी बढ़ा दी है। अलाव का सहारा लोगों के लिए राहत का एकमात्र उपाय बना हुआ है।

Jan 05, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। दो दिन से चल रही पछुआ हवा ने गलन और बढ़ा दी है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छटने के बाद हल्की धूप निकली। लेकिन पारा और लुढ़क गया है। दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। तेज पछुआ हवा से अधिकतम तापमान गिर रहा है। आगामी दो दिनों तक मौसम और खराब होने की आशंका है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सर्द हवा से गलन बढ़ गई है। धूप में बैठे लोग भी ठिठुरते नजर आ रहे थे।

वहीं आसमान साफ होने से बाजारों और सड़कों पर लोगों की काफी चहल-पहल दिखाई दी। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा। शीतलहर का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को घना कोहरा और तो नहीं रहा, लेकिन बदली होने की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। घर के बाहर वही लोग निकले, जिनकी मजबूरी रही। नहीं तो लोग घर के अंदर ही रहे। पूरे दिन धूप खिलने के बाद भी सर्द हवा चलने के कारण लोग ठंड से ठिठुरते हुए दिखाई दिए। बढ़ते ठंड में अलाव ही लोगों का सहारा बना रहा। सार्वजनिक स्थानों पर जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने अलाव के इंतजाम किए थे। इससे लोगों को थोड़ा बहुत ठंड से राहत मिला। ठंड के कारण सबसे ज्यादा रोज कमाने-खाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि धूप निकलने पर नगर के गाजीपुर तिराहा, बलिया मोड़, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, सहादतपुरा, रेलवे स्टेशन, मुंशीपुरा, कलेक्ट्रेट, कचहरी समेत सार्वजनिक स्थानों और पार्को में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी चहल पहल दिखाई दिया। लेकिन धूप खिलने के बावजूद ठंडी सर्द हवा चलने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिला। दिन को छोड़कर सुबह-शाम गलन भरी ठंड बरकरार रही। शाम ढलने के बाद सर्दी की वजह से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हुए। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में धूप निकलने से पेड़-पौधे अपना भोजन आसानी से बना सकेंगे। साथ ही फसलों का ग्रोथ भी तेजी से होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;