वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गिरा लोहा ट्रेलर के चक्के से उछला, युवक के पेट में लगा

Jan 05, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - दोहरीघाट में अमिला रेलवे स्टेशन के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एसयूवी और ट्रेलर की टक्कर हुई। एसयूवी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद लोहे का बंपर सड़क पर गिर गया और एक युवक के पेट में लग गया। युवक गंभीर रूप से घायल है और इलाज चल रहा है। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गिरा लोहा ट्रेलर के चक्के से उछला, युवक के पेट में लगा

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिला रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एसयूवी और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर में एसयूवी के पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया। कुछ देर बाद गिरा लोहा ट्रेलर के चक्के से उछल कर एक युवक के पेट में लग गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। दोहरीघाट थाना अंतर्गत अमिला रेलवे स्टेशन के पास मऊ की ओर से आ रही एक एसयूवी को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से एसयूवी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका लोहे का बंपर गार्ड टूटकर फोरलेन पर गिर गया।

हादसे के समय एसयूवी में दो महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। पहले हादसे के कुछ देर बाद, मऊ की तरफ से एक और तेज रफ्तार ट्रेलर आया। इस ट्रेलर के चक्के से सड़क पर पड़ा लोहे का बंपर गार्ड उछलकर दूसरे लेन में बाइक से आ रहे युवक के पेट में जा लगा। युवक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनाफा निवासी 42 वर्षीय अभय आनंद पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। इस हादसें में युवक को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। बाद में, परिजनों ने उसे अपने साथ इलाज के लिए ले गए। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एसयूवी को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।