Seminar on Partition Horror Day Held by BJP in Mau with Silent March कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति देश के लिए घातक : आनंद, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSeminar on Partition Horror Day Held by BJP in Mau with Silent March

कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति देश के लिए घातक : आनंद

Mau News - मऊ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने भारत के गौरवमयी अतीत और विभाजन के कष्टों पर प्रकाश डाला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 15 Aug 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति देश के लिए घातक : आनंद

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डीसीएसके पीजी कालेज में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आजमगढ़ मोड़ तक मौन पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि हमारे राष्ट्र का प्राचीन और गौरवशाली अतीत रहा है। भारत की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिन्होंने फांसी के फंदे को हंसते हुए चूम लिया उन सभी के प्रति हम सब कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कांग्रेस की घोर तुष्टिकरण की नीति को देश के लिए घातक बताया कहा कि भारत का विभाजन इतना कष्टकारी रहा जिसका वर्णन नहीं हो सकता सिर्फ अनुभव किया जा सकता है।

उन्होंने कहा आज 14 अगस्त 1947 की विभाजन विभीषिका को याद करते हुए पूरा देश शोकाकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में इस दिन को स्मृति दिवस घोषित कर इतिहास को जीवंत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि विभाजन का दंश भारत आज भी झेल रहा है। प्राचार्य सर्वेश पांडेय ने कहा विभाजन विभीषिका इस देश के लिए अभिशाप रहा, विदेशी ताकतों ने भारत की अखंडता को हमेशा से छती पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम को अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद, रवि कुशवानी ने भी संबोधित किया। मौके पर मुन्ना दुबे, दुर्गविजय राय, अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्ता, विजय राजभर, नूपुर अग्रवाल, संगीता द्विवेदी, अशोक सिंह, विनय कुमार, इंद्रदेव प्रसाद, रवि कुशवानी, कृष्णकांत राय, राघवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।