सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

Oct 14, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - घोसी में कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्राफा व्यवसायियों की बैठक हुई। सीओ ने उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित करने का...

सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

घोसी। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली में सर्राफा व्यवसायियों की बैठक हुई। जिसमें सीओ ने सुरक्षा को लेकर उच्च गुणवत्ता का सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं सभी क्षेत्रीय अधिकारियों का मोबाइल नंबर अंकित करने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी ने सर्राफा व्यवसाइयों से कहा कि आप सभी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जिसमें दो कैमरे सड़क की तरफ हों, कैमरे को इन्वर्टर से 24 घंटे संचालित करें। सर्राफा व्यवसायों को एक वाट्स एप ग्रुप में अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सभी स्थानों पर क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नंबर अंकित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जिनका समाधान करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह, बृजभूषण वर्मा, प्रदीप वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, मनीष वर्मा, गौरव वर्मा, अशीष वर्मा, महेश वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।