कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी में 27वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक
Mau News - कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में 27वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सभी अतिथियों ने केंद्र की इकाइयों का भ्रमण किया और कार्य योजना पर चर्चा की। कृषि विशेषज्ञों ने योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्यों के लिए सुझाव दिए। बैठक में प्रगतिशील किसानों ने भी भाग लिया।

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में 27वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डा.राम बटुक सिंह की अध्यक्षता में हुई। शुक्रवार को हुई बैठक में भाग लेने आए सभी अतिथियों ने केंद्र पर लगी हुई सभी इकाइयों का भ्रमण किया तथा उनकी सराहना की। साथ ही आगामी दिनों में बेहतर कार्य के लिए वैज्ञानिकों ने कार्य योजना प्रस्तुत की। बैठक के दौरान 26वीं सलाहकार समिति के मुख्य एजेंडों पर क्या प्रगति रही उस पर चर्चा की गई। साथ ही साथ केंद्र पर कार्यरत सभी योजनाओं और वैज्ञानिकों के कार्यकलापों की प्रगति प्रतिवेदन और आगामी कार्य योजना सभी संबंधित वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत की गई।
अंत में सभी विभागों के आए हुए प्रतिनिधियों से सलाह मांगी गई। जिससे कि केंद्र बेहतर तरीके से आने वाले दिनों में कार्य कर सके और उसके साथ ही किसानों से भी सलाह ली गई। बैठक में राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, कुसमौर के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह और राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर के प्रधान वैज्ञानिक डा.अंजनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा एसडीओ वन विभाग ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी की और बैठक में अपने विचार रखें। अंत में डा.आरबी सिंह के संबोधन और केंद्र प्रभारी डा.विनय सिंह के संबोधन से बैठक के समाप्ति की गई। बैठक में वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य जिले के प्रगतिशील किसान राकेश सिंह, देवप्रकाश राय, रामलेश मौर्य, नैना कुमारी, विजय कुमार, अशोक कुमार, मंजू देवी, कुमारी रीना देवी, हरेंद्र कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




