Mau News: सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट एवं श्रमिकों को चेक वितरित
Mau News: - उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का समारोह पूर्वक हुआ शुभारम्भ उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक

Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल में बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक भवन लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट तथा श्रम विभाग के श्रमिकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ होने पर अब आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सर्विस डिटेल, बैंक अकाउंट, अटेंडेंस, पेमेंट तथा वेतन से होने वाली कटौती आदि की जानकारी एक ही स्थान पर देख सकेंगे।
कर्मचारी का वेतन सीधे उसके बैंक खाते में जाएगा। कोई आउटसोर्सिंग कंपनी या एजेंसी कर्मचारी के वेतन से अनावश्यक कटौती नहीं कर सकेगी। कहा कि कर्मचारी की भविष्य निधि का पैसा उसके नाम पर सुरक्षित रहेगा। कहा कि किसी आउटसोर्सिंग कंपनी को किसी कर्मचारी को मनमाने ढंग से हटाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी कर्मचारी को हटाने की आवश्यकता होती है तो पहले सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। सरकार मामले की जांच करेगी और यदि कर्मचारी के विरुद्ध की गई शिकायत या रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। किसी कर्मचारी का अनावश्यक उत्पीड़न या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स वर्कफोर्स को एक संगठित, कुशल, सुरक्षित और सम्मानजनक वर्कफोर्स में बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को बेहतर सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। इस मौके मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ, पीडी, सफाई कर्मचारी, आउटसोर्स कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।-----------------------------


