
पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
Mau News - रोटरी क्लब के सदस्यों ने दयानंद बाल विद्या मंदिर में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उत्कृष्टता प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पौधे और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि आज की पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब के सदस्यों ने सोमवार को दयानंद बाल विद्या मंदिर आर्य समाज पहुंचकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को एक पौधे के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करके उत्साहवर्द्धन किया। जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पृथ्वी हमारी आने वाली पीढ़ियों की धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रोटेरियन प्रोफेसर डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि पृथ्वी संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि यह हमारे अस्तित्व से जुड़ा हुआ एक वैश्विक दायित्व है यदि बच्चों में आज जागरूकता विकसित हो जाती है, तो भविष्य में वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रोटरी क्लब के सचिव डॉ. एस खालिद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन सौरभ बरनवाल ने कहा कि पृथ्वी संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरुक करना बहुत ही आवश्यक है। सहसंयोजक और पर्यावरणविद् शैलेंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का सबसे मजबूत आधार जागरूकता है और यह जागरूकता बच्चों से शुरू होती है। जब बच्चे प्रकृति के महत्व को समझते हैं, तो वे अपने परिवार, स्कूल और समाज में भी परिवर्तन लाने की क्षमता रखते है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ.असगर अली, डॉ.एच.एन.सिंह, प्रो. डॉ. ए. के. मिश्रा, रोटेरियन शमीम अहमद, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष तानवानी, डॉ. एम. असलम आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




