रोटरी क्लब प्राइड के सदस्यों ने मनाया फाल्गुनोत्सव

Mar 09, 2026 01:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - रोटरी क्लब प्राइड ने रविवार को कैम्प कार्यालय पर फाल्गुनोत्सव मनाया। सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया गया और होली गीतों पर थिरकते हुए लोगों ने मिलकर खुशी मनाई।

रोटरी क्लब प्राइड के सदस्यों ने मनाया फाल्गुनोत्सव

मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब प्राइड के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को ब्रम्हस्थान के पास स्थित कैम्प कार्यालय पर फाल्गुनोत्सव मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे रंग, अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दिया। साथ ही साथ टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच में भारतीय टीम के विश्व विजेता होने पर जमकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में रंगों की फुहार, होली की बयार और मीठे पकवान के साथ लोगों ने खुशी मनाया। होली मिलन समारोह में होली गीतों पर लोग जमकर थिरके, फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर भी होली खेली गई। रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार जिस पर हम सभी एक रंग में रंगे नजर आते हैं।

सचिव विजय बहादुर पाल ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जो ऊंची, नीच, बड़ा, छोटा व जातिवाद के खाई को समाप्त कर देता है। कार्यक्रम संयोजक अतुल जायसवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन आलोक खंडेलवाल, गिरधर अग्रवाल, गिरिराज शरण, नुपूर अग्रवाल, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, डॉ रितेश अग्रवाल, डॉ आनंद जायसवाल, डॉ पीके गुप्ता, जितेंद्र राखोलिया, बृजेश कुमार, बाबूलाल अग्रवाल, लालबहादुर जायसवाल, मुरलीधर यादव, विशाल शर्मा, कृष्णा खंडेलवाल, आजाद यादव, श्रीराम जायसवाल, अनूप खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, शौरभ मद्धेशिया, विनोद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।