चार मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, उड़ाए लाखों के गहने
Mau News - कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवास में चोरों ने चार घरों में धावा बोलकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली, जिससे परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों से मुलाकात की है।

पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवास में चोरों ने सोमवार की रात चार घरों में धावा बोला कर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चूरा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुईतो परिजन अवाक रह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। कटवास गांव में खेदारू, राजकुमार, शतलता राजभर का मकान एक दूसरे से सटा है। इन तीनों मकानों में सीढ़ी के रास्ते घुसे और आराम से घर में रखे बाक्स ठा ले गए। परिजनों के अनुसार तीनों बक्सों में लाखों रुपए के आभूषण थे। सबसे अधिक दस थान सोने चांदी के लाखों रुपए के आभूषण खेदारू की बहू रेखा देवी के थे।
जबकि थोड़ी दूर राम-लखन यादव के घर भी धावा बोलकर चोरों ने बक्से उठा ले गए, लेकिन गनीमत रही बक्सा में केवल कपड़े ही थे। गांव में चार घरों में चोरों द्वारा चोरी की घटना के अंजाम देने से काफी सन्नाटा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय, सीओ घोसी जितेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। पुलिस चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


