Mau News: टमठा गांव में नकदी समेत दस लाख के आभूषण चोरी
Mau News: - शुक्रवार की सुबह घटना की हुई जानकारी, जांच में जुटी पुलिस ह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देक

Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी के टमठा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर परिजन अवाक रह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मनोज कुमार मौर्य पुत्र पुरनवासी मौर्य गुरुवार की रात में घर के सामने बाहर सो रहे थे। इस बीच चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए और कमरे में रखे बाक्स के ताले तोड़कर कीमती समान लेकर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, मांग टीका, चूड़ी, नथिया, पायल सहित सभी सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। इसके अलावा सोने की अंगूठी, माला और नगदी भी चोरी हो गई। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाली रात घर के पास रामायण पाठ का आयोजन चल रहा था। लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण बॉक्स तोड़ने या चोरों के घर में घुसने की भनक किसी को नहीं लग सकी। ग्रामीणों का मानना है की चोरों ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना सुबह पीड़ित ने 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


