सड़क सुरक्षा अभियान : होर्डिंग्स के साथ लोगों को किया जाएगा जागरूक
Mau News - मऊ जनपद में फरवरी माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा के अनुसार, जनवरी में चलाए गए अभियान के कारण दुर्घटनाओं और मौतों में कमी आई थी। फरवरी में भी जागरूकता बढ़ाने के लिए बैठकें और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।

मऊ, संवाददाता। जनपद में फरवरी माह में भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान जनवरी माह में चलाया गया था। जिसके कारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी के साथ ही उनमें होने वाली मौतों में भी अपेक्षित कमी आई थी। बताया कि फरवरी माह में भी सड़क सुरक्षा माह/अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राम, जनपद एवं मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक की जाएगी तथा विकासखंड, तहसील, जनपद मुख्यालय, प्रमुख शहरों के प्रमुख स्थलों पर सड़क सुरक्षा हेतु जन जागरूकता विषयक होर्डिंग्स लगाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


