
ग्रामीण मजदूर सभा ने समस्याओं के विरोध में दिया धरना
Mau News - छिछोरे करौदी में समस्याओं के विरोध में खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने रतनपुरा ब्लाक परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों ने जल निकासी, खड़ंजा निर्माण, माइक्रोफाइनेंस से कर्ज वसूली, बिजली बिल माफ़ी और मनरेगा मजदूरी का भुगतान करने की मांग की। भाकपा माले के नेता ने गरीबों के अधिकारों पर हो रहे हमलों की भी चर्चा की।
पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ने छिछोरे करौदी में व्याप्त समस्याओं के विरोध में रतनपुरा ब्लाक परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ धरना दिया। ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए नाली के साथ ही खड़ंजा निर्माण और माइक्रोफाइनेंस द्वारा कर्ज वसूली में मनमानी, बिजली बिल की माफ़ी तथा बकाया मनरेगा मजदूरी की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सत्ता में आई प्रदेश सरकार में गरीबों के हक अधिकार पर लगातार हमले हो रहे हैं।
माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से तंग परेशान महिलाओं का उत्पीड़न और पलायन हो रहा है। जगह-जगह आत्महत्याओं का भी समाचार आ रहा है। किसान महासभा के जिला संयोजक राम नवल ने कहा कि रतनपुरा ब्लाक के ग्राम सभाओं में जल निकासी की समस्या आम बात हो गई है। छिछोर करौदी, गुलौरी, बीबीपुर में बार-बार ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारी लोगों की समस्या को हल नहीं कर रहें है। बीबीपुर में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी के भुगतान को लेकर मजदूर आज भी परेशान हैं। पूरे ब्लॉक क्षेत्र में समूह के कर्ज व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से गरीब ग्रामीण परेशान है। केन्द्र और प्रदेश सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों का लाखों का कर्ज़ बड़े आसानी से माफ कर रही है। लेकिन देश के किसानों, गरीबों, महिलाओं के कर्ज माफी में हिल हवाली कर रही है। यह सरकार कॉरपोरेट पूंजी पतियों की सरकार है, जहां गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। धरना को भाकपा के नेता लल्लन सिंह, दीनानाथ मौर्य, रामशबद और ओमप्रकाश ने सम्बोधित किया। धरना में लाल बचन, रामभवन, महेंद्र, रमाकांत, धनवंती, रीता, मीणा, लक्ष्य, रीता, मनसा, रंभा, पूजा, पूनम, सीता, उर्मिला, देवंती, कुंती, विद्यावती, कमली, सोनम, सुमित्रा, अंजलि, पुष्पा पूनम, सुमन, फुलेश्वरी, सीता, तारा, यशोदा, दुलारी, मंगरी, माया, द्रौपदी, कलावती, रामनाथी, सुमंती, धनवती आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




