कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज
Mau News - मऊ, संवाददाता। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सुबह से
मऊ, संवाददाता। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सुबह से अलर्ट रहा। पूरे जिले में चौकसी रही। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल में अफसर संवेदनशील इलाकों में गश्त के साथ मस्जिदों और इबादतगाहों के बाहर सतर्क दिखे। मुस्लिम भाईयों ने रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज के दौरान अमन और शांति के लिए दुआख्वानी किया।माह-ए-रमजान को लेकर मुस्लिम भाइयों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को माह रमजान के तीसरे जुमे की नमाज को लेकर बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं समेत सभी लोगों में उत्साह दिखाई दिया। मुस्लिम भाइयों ने शुक्रवार की भोर में सहरी करके रोजा रखा।
रमजान के इस पवित्र महीने में मस्जिदों में नमाजियों की तादाद काफी अधिक रही। अलग-अलग निर्धारित समय पर रोजेदारों ने मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा किया। घरों में महिलाएं भी जुमे की नमाज पढ़ने के साथ ही कुरान की तिलावत की। शाम को मगरीब की समय मस्जिदों से अजान की पुकार जैसे ही हुई, रोजेदार खजूर, पानी से रोजा खोले और चना की घुघनी, आलू-प्याज की पकौड़ी, ब्रेड पकौड़ा, चिप्स, फल आदि पकवानों का सेवन कर इफ्तार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


