Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsRailway Manager Inspects Mau Junction Ensures Passenger Safety and Facility Improvements
मंडल रेल प्रबंधक ने औचक निरीक्षण करके लिया जायजा

मंडल रेल प्रबंधक ने औचक निरीक्षण करके लिया जायजा

संक्षेप:

Mau News - मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मऊ जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया। लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी देते हुए, स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सुधारों का निर्देश दिया। मुहम्मदाबाद स्टेशन का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

Jan 25, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने रविवार को मऊ जंक्शन के खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश जारी किया। चेताया कि रेल सुविधाओं में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मण्डल रेल प्रबंधक ने खुरहट स्टेशन के स्टेशन पैनल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा संबंधित समस्त अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन स्थिति में बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था में सुधार एवं यात्री शेड में स्टेशन का नाम, प्लेटफार्म संख्या प्रदर्शित करने, अनाधिकृत प्रवेश द्वार बन्द करने, प्लेटफॉर्म पर लगे बेंचेज को फिक्स करने , एवं स्टेशन पर साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंडल रेल प्रबंधक ने गुड्स शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने लोडिंग-अनलोडिंग, सुरक्षा मानकों एवं समयबद्ध संचालन की व्यस्थाओं का संज्ञान लेकर सुधार को लेकर निर्देश जारी किया। इसके उपरांत उन्होंने मुहम्मदाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने मुहम्मदाबाद स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर, पॉइंट क्रासिंग,प्लेटफॉर्म, स्टेशन के वीडीयू पैनल की कार्यप्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से सम्बद्ध परिचलनिक व्यवस्था,संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सभी शाखा अधिकारियों और कर्मियों को पैनल कक्ष एवं उससे संबंधित समस्त अभिलेख, उपकरण को सुव्यवस्थित करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था में सुधार एवं यात्री शेड में स्टेशन का नाम अंकित करने, प्लेटफार्म संख्या 01 पर यात्री बेंचेज बढ़ाने , पब्लिक महिला डिग्री कॉलेज के पास अनाधिकृत प्रवेश द्वार बन्द करने, पुराने पैनल रूम में बेकार समान को हटाने तथा प्लेटफार्म संख्या यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने पेड़ को हटाने एवं यूरिनल में खराब टोटी को बदलने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम रमेश कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव मंडल इंजीनियर(सामान्य) ए. के. पाण्डेय, सहायक मण्डल इंजीनियर एस. के. पाण्डेय, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक एस. के.राय उपस्थित रहे।