मऊ जंक्शन के विकास के लिए 21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ के सांसद राजीव राय ने बताया कि रेल मंत्रालय ने मऊ जंक्शन के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे तीन नई स्टेबलिंग लाइनें बनेंगी, जिससे ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा। सांसद ने रेल मंत्री से मिलकर विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की मांग की थी।

मऊ जंक्शन के विकास के लिए 21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय ने बुधवार को कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने उनकी मांग पर 21 करोड़ रुपया मऊ जंक्शन के विकास के लिए स्वीकृत किया है। स्वीकृति धनराशि से तीन नई स्टेबलिंग लाइन के निर्माण के साथ ही भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी साफ हो गया। सांसद ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री से मिलकर मऊ से विभिन्न ट्रेनों के संचालन समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग किए थे। सांसद ने बताया कि स्वीकृति धनराशि से ​पार्किंग और स्टेबलिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

साथ ही साथ इस विशेष बजट के माध्यम से मऊ जंक्शन पर रेल परिचालन को सुगम बनाने के लिए तीन नई स्टेबलिंग लाइन का निर्माण किया जाएगा। सांसद ने बताया कि वर्तमान में मऊ जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव और उनके रख-रखाव के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, जिसे उनके द्वारा सदन के पटल पर प्रमुखता से रखा था। ​नई स्टेबलिंग लाइनों के बनने से ​ट्रेनों की पार्किंग क्षमता बढ़ने के साथ ही स्टेशन पर ट्रेनों को सुरक्षित खड़ा करने पार्किंग की क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी। साथ ही साथ ट्रेनों के इंजन बदलने और रैक के रख-रखाव में लगने वाले समय की बचत होगी, जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। सांसद ने कहा कि वे लोकसभा में जनता की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाते रहेंगे, जिससे घोसी लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं का निदान आसानी हो सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।