ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊ गोदाम भरा होने से सप्ताह भर से खरीद बंद

गोदाम भरा होने से सप्ताह भर से खरीद बंद

विपणन केंद्र अमिला पर धान तौल धीमी होने से शुक्रवार को क्रय केंद्र पर तीन दर्जन से अधिक धान लदी ट्रालियां तौल के इंतजार में खड़ी...


गोदाम भरा होने से सप्ताह भर से खरीद बंद
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 28 Jan 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अमिला। विपणन केंद्र अमिला पर धान तौल धीमी होने से शुक्रवार को क्रय केंद्र पर तीन दर्जन से अधिक धान लदी ट्रालियां तौल के इंतजार में खड़ी है। क्रय केंद्र पर खरीद होने व ढुलान धीमी होने के कारण गोदाम पुरी तरह भर चुका है। क्रय किये गए लगभग डेढ़ हजार से अधिक धान के बोरे खराब मौसम के अंदेशा के बावजूद भी प्लास्टिक से ढक खुले आसमान के नीचे रखे गए हैं। वहीं धान तौल के इंतजार में फोरलेन पर टेढ़ी मेढ़ी खड़ी दर्जनों से अधिक ट्रालियां कभी भी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकती है। किसान भी धान तौल के दुर्व्यवस्था से परेशान हो क्रय केंद्र का चक्कर लगाने को विवश है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें