थाना समाधान दिवस में 131 मामलों में 14 का हुआ निस्तारण

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में शनिवार को थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने जनता की शिकायतों को सुना और निस्तारण के आदेश दिए। 131 शिकायत पत्रों में से 14 का मौके पर समाधान किया गया। चिरैयाकोट में 12 फरियादियों ने शिकायतें दीं। अधिकारियों ने भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

थाना समाधान दिवस में 131 मामलों में 14 का हुआ निस्तारण

मऊ, संवाददाता। थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शनिवार को सभी थाना में जनसुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने थाना चिरैयाकोट और रानीपुर में उपस्थित रहकर जनता के शिकायतों को सुना तथा तत्काल प्रभाव से उसे निस्तारित करने के लिए संबंधित को आदेशित किया। समस्त थानों में कुल 131 शिकायती पत्र आए। इसमें 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर टीम भेज कर निस्तारण कराया गया। चिरैयाकोट थाने में पुलिस से 04 और राजस्व से 08 सहित कुल 12 फरियादियों ने शिकायत पत्र देकर समस्या निदान की गुहार लगाई। इस दौरान मौके पर पुलिस से सम्बन्धित 02 शिकायती पत्र का समाधान हुआ।

एसपी ने थाने में दलालों के घुसपैठ पर कठोरता के साथ प्रतिबंध लगाने और भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर सीओ शीतला प्रसाद पाण्डेय, थानाध्यक्ष सुबाष चंद्र, अपराध निरिक्षक महेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।घोसी संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन क्षेत्राधिकारी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें कुल 18 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अधिकारियों द्वारा 18 प्रार्थना पत्रों में से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि शेष 12 मामलों में टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल सहित पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए नायब तहसीलदार गौरव शाह ने पीड़ितों की समस्या सुनी। इस दौरान 14 प्रार्थना पत्रों में से किसी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका। इस मौके पर 12 राजस्व विभाग एवं दो पुलिस विभाग से प्रार्थना पत्र पड़े। इस अवसर पर कोतवाल कमलकांत वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, रामदुलारे, तहसील के राजस्व निरीक्षक लेखपाल आदि विभाग के लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।