नपा में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का आरोप लगाकर प्रदर्शन
Mau News - मऊ में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर सभी कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। समिति के...
मऊ। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद मऊ में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, विकास के लिए आए धन का बंदरबाट एवं निर्माण कार्यों में धांधली के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा कराए गए समस्त कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद प्रशासन पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। कहा विकास के लिए आए सरकारी धन का बंदरबाट किया जा रहा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब और घटिया स्तर की है।
समिति के प्रांत संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा बिना रिश्वतखोरी और सुविधा शुल्क के आम जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। संगठन के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। समिति के जिलाध्यक्ष एवं यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे होने का आरोप लगाया। समिति के प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल, प्रांत मंत्री अमित कुमार वर्मा एवं नगर अध्यक्ष रोशन सोनी ने कहा कि नगर पालिका परिषद की कार्यशैली बेहद खराब हो गई है। समिति के प्रांत उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगी। आक्रोश जताने वालों में श्याम सिंह, रवि गुप्ता, कमलेश सिंह, वीरेंद्र पासी, योगेंद्र प्रजापति, गुड्डू सोनकर, रवि सैनी, आशीष यादव, रोहित श्रीवास्तव, अनुराग बरनवाल, विजय शंकर सिंह आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




