मांगों को लेकर हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
Mau News - मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को समिति के राष्ट्रीय
मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में निर्माणाधीन बालनिकेतन रेलवे ओवरब्रिज में धांधली और अनियमितता को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। साथ ही साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे। चेताया कि ओवरब्रिज निर्माण में मानकों की अनदेखी और धांधली करने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि करोड़ों की यह परियोजना जिले के काफी महत्वपूर्ण है। कहा जनता की गाड़ी कमाई के टैक्स से बनने वाली परियोजना मेंअनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज के निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, इससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज नगर वासियों की लाइफ लाइन है, इसलिए इसकी मानिटरिंग के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया। समिति के प्रांत मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि पुल के निर्माण में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर मौके का निरीक्षण किए जाने की आवश्यकता है। चेताया गया कि अगर ओवरब्रिज निर्माण में अनियमितता करने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू जागरण समिति के सदस्य सड़क पर उतरकर आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर वीरेंद्र पासवान, राजकमल श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, अंजनी शर्मा, राजकुमार मौर्य, कमलेश सिंह, अनुराग बरनवाल, विजय रंजन सिंह, सतीश मद्धेशिया, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक, हीरा यादव, योगेंद्र प्रजापति, विजय गुप्ता, अमरजीत चौहान आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


