निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के व्यवसायीकरण और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रांत मंत्री अमित वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ बुधवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। मनमाने ढंग से फीस वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पर जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर हमारी मांगों पर सरकार और जिला प्रशासन गंभीरता से विचार नहीं करता है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण देश की लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कहा कि आज के समय में गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना बेहद कठिन हो गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा प्रतिवर्ष अध्यनरत छात्र और छात्राओं के पाठ्यक्रम और पुस्तकों को बिना ठोस कारण के बदल दिए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों को हर साल नई किताबें खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि पुराने किताबें पूरी तरह से बेकार हो जा रही हैं। प्रांतीय मंत्री अमित वर्मा एवं रवि गुप्ता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता का भारी अभाव है। स्कूल प्रशासन बिना किसी स्पष्ट कारण के किताबों को बदल देता है। फीस में बढ़ोतरी कर देता है। उनके इस कृत्य को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता छोटेलाल गांधी ने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में हो रहे इस प्रकार की शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से विचार नहीं करता है तो हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह, एडवोकेट योगेंद्र प्रजापति, एडवोकेट गुलशन राजभर, एडवोकेट विजय रंजन सिंह, रामाशीष यादव, अनुराग बर्नवाल, रवि शंकर साहू, वीरेंद्र पासवान, सुधीर राजभर, संदीप राजभर, सोनू खरवार, गोलू सोनकर, कृष्णा गोड, अंकित प्रजापति, राज श्रीवास्तव, आकाश ठाकुर, विशाल राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।