Mau News: चीनी के होलसेल व्यापारियों के यहां स्टाक की ली जानकारी
Mau News: - निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने व्यापारियों को किया निर्देशित शा वृद्धि को लेकर जहां लोगों में हाहाकार मचा है, वहीं प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए व्य

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। चीनी के दाम में बेतहाशा वृद्धि को लेकर जहां लोगों में हाहाकार मचा है, वहीं प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए व्यापारियों के गोदामों का निरीक्षण शुरु कर दिया है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश के क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री तथा पूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि ने स्थानीय कस्बे में स्थित है तीन बड़े चीनी होलसेल विक्रेता कि यहां जांच की।जांच के दौरान इन तीनों फर्मो से चीनी का अतिरिक्त स्टॉक तो नहीं मिला, लेकिन होलसेल विक्रेता को सख्त निर्देश दिया गया कि शासन के नियमों का पालन करते हुए जो भी चीनी दुकानदारों को भेजें वह सरकारी पोर्टल पर अपना स्टॉक जरूर दर्ज कराए।
जिससे उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी हो सके। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने होलसेल विक्रेताओं शासन के नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर अजय बहादुर सिंह, आशीष कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी साथ रहे।


