उखड़ने लगी पीच, गुणवत्ता पर सवाल

Mar 01, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - दोहरीघाट में पुलिस बूथ चौक से रेलवे स्टेशन के बीच बनी सड़क की पिच कुछ ही महीने में उखड़ने लगी है। लोग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं। ठेकेदारों पर घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए, निवासियों ने सड़क की मरम्मत और कार्रवाई की मांग की है।

उखड़ने लगी पीच, गुणवत्ता पर सवाल

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में पुलिस बूथ चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग का मरम्मत के कुछ ही माह में पिच उखड़ने लगी है। पिच उखड़ने से पुरानी सतह दिखने लगी है। ऐसे में लोग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहें है। लोगों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। दोहरीघाट कस्बा सहित क्षेत्र में बन रही सड़कों के निर्माण पर कार्यदायी संस्थाओं की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लाखों, करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वे कुछ ही महीनों में उखड़ने लगती हैं।मानकों की अनदेखी और निगरानी तंत्र की कमजोर भूमिका के चलते कई सड़कें अपनी निर्धारित आयु पूरी करने से पहले ही जर्जर हो चुकी हैं।

यह स्थिति साबित करती है कि निर्माण कार्य में न केवल लापरवाही बरती जा रही है बल्कि सरकारी धन की भी भारी बर्बादी हो रही है। ऐसे ही कस्बे में पुलिस बूथ के पास से दोहरीघाट रेलवे स्टेशन तक कुछ माह पूर्व बनी सड़क के गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे है। क्योंकि सड़क अभी से उखड़ने लगी है। कस्बे के आशीष गुप्ता, संजय प्रजापति, राहुल, कन्हैया, अरविंद, मोहित, उज्ज्वल आदि लोगों का कहना है कि निर्माण के समय ठेकेदारों द्वारा घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। सड़क निर्माण में जितनी गिट्टी की जरूरत होती है उतना उपयोग ठेकेदार सड़क निर्माण में नहीं करते हैं। जिससे कुछ ही माह पूर्व बनी सड़क अभी से उखड़ने लगी है। अगर यही हाल रहा तो बारिश में पूरी सड़क उखड़ जाएगी। लोगों ने जांच कर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उखड़ रही सड़क के मरम्मत करवाने की मांग किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।