एफआईआर के बाद सांसद ने आरपार के संघर्ष की दी चेतावनी

Oct 19, 2024 02:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ में सांसद राजीव राय ने ईएनटी चिकित्सक डॉ. सौरभ त्रिपाठी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में डरने वाले नहीं हैं और संसद से लेकर सड़क तक...

एफआईआर के बाद सांसद ने आरपार के संघर्ष की दी चेतावनी

मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल के ईएनटी चिकित्सक डॉ. सौरभ त्रिपाठी द्वारा घोसी लोकसभा के सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि एफआईआर को राजनैतिक दबाव और विद्वेष को लेकर दर्ज कराया गया है। साथ ही साथ उन्होंने संसद से लेकर सड़क आंदोलन की चेतावनी दिया। बताते चलें कि सौ बेड के जिला चिकित्सालय में दुव्र्यवस्था की शिकायत को लेकर घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय द्वारा तीन दिन पूर्व बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया था। औचक निरीक्षण के दौरान ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी और सांसद राजीव राय के बीच जमकर नोंकझोंक और कहासुनी हुई थी। सांसद और डॉक्टर के बीच कहासुनी और नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। डॉ. सौरभ त्रिपाठी द्वारा सरायलखंसी थाने में सांसद राजीव राय समेत अज्ञात के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और दुव्र्यवहार को लेकर बीएनएस की धारा 221, 132, 352, 351 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। सांसद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद सांसद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि यह मुकदमा राजनैतिक दबाव और विद्वेष को लेकर दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे से वे डरने वाले नहीं है। इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।