
44 एसआई को एसपी ने किया स्थानान्तरित
Mau News - मऊ में, पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 44 सब इंस्पेक्टरों का स्थानान्तरण किया। हत्या की घटना के बाद काझा चौकी प्रभारी को हटाकर नया प्रभारी नियुक्त किया गया। अन्य उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न चौकियों और थानों में नई जिम्मेदारियाँ दी गईं।
मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था को लेकर 44 सब इंस्पेक्टर (एसआई) का स्थानान्तरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही साथ पुलिस चौकी काझा के लखुनाडीह में हुई हत्या के बाद चौकी प्रभारी काझा आशुतोष मिश्रा को हटाकर हटाते हुए हलधरपुर भेज दिया। वहीं घोसी कोतवाली में तैनात आकाश श्रीवास्तव को काझा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन ने दक्षिणटोला के उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुहम्मदाबाद, रोहन राकेश सिंह पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली स्थानान्तरित किया। जबकि शंकर यादव को प्रभारी चौकी अमिला से प्रभारी चौकी पिपरीडीह, बाली मौर्य चौकी मझवारा से सविल लाइंस, अजीत कुमार चौधरी सिविल लाइन से दक्षिणटोला थाना, काशीनाथ सिंह चंदेल पिपरीडीह से मझवारा, सूरज सिंह घोसी से प्रभारी चौकी अमिला, श्यामजी यादव प्रभारी चौकी रसूलपुर से थाना रामपुर, नवीन कुमार थाना दोहरीघाट से प्रभारी चौकी रसूलपुर, पंकज कुमार यादव प्रभारी चौकी अदरी से थाना दोहरीघाट, राजकमल थाना कोपागंज से प्रभारी चौकी अदरी, सरफराज प्रभारी चौकी वलीदपुर से शहर कोतवाली, नूर आलम थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी वलीदपुर, अकीक अहमद थाना रामपुर से पुलिस लाइन, अमितेश मिश्र थाना दोहरीघाट से थाना कोपागंज, विनोद कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना घोसी, दयाशंकर सिंह, शैलेंद्र दूबे, जय प्रकाश सिंह रानीपुर, शेर बहादुर सरोज मुहम्मदाबाद, बृजेश कुमार सिंह थाना रामपुर, अरूण कुमार तिवारी, विनोद कुमार यादव, उमरान खान थाना हलधरपुर, राजेश कुमार थाना दोहरीघाट, सुनील कुमार थाना घोसी, लक्ष्मी प्रकाश उपाध्याय, रामनिवास सिंह यादव थाना मुहम्मदाबाद, अरविंद कुमार त्रिपाठी, बसंत सिंह थाना रामपुर, यशवंत सिंह थाना चिरैयाकोट, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कृष्ण यादव थाना घोसी, जीयूतबधंन प्रसाद, राजनाथ थाना कोपागंज, गोविंद कुमार चौधरी, लाल साहब गौतम थाना मधुबन, ताडकेश्वर नाथ दूबे थाना घोसी, यशवंत नारायण सिंह थाना दक्षिणटोला, सुरेश चंद्र भारती शहर कोतवाली, राम अवध, धनंजय प्रसाद सिंह थाना सरायलखंसी स्थानान्तरित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




