चार ट्रकों में ठूंसकर ले जा रहे 57 मवेशी बरामद

Oct 19, 2024 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - घोसी के नदवासराय चौराहे से पुलिस ने दो ट्रक और दो डीसीएम में ठूंसकर ले जाए जा रहे 57 मवेशियों को मुक्त किया। इस कार्रवाई में 17 लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुखबिर...

चार ट्रकों में ठूंसकर ले जा रहे 57 मवेशी बरामद

घोसी (मऊ)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नदवासराय चौराहे से होकर आजमगढ़ की तरफ दो ट्रक और दो डीसीएम में 57 मवेशियों को बिक्री के लिए ठूंसकर ले जाते समय पुलिस टीम ने शुक्रवार की भोर में नदवासराय तिराहा के पास से दबिश देकर बरामद किया। साथ ही साथ 17 लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को घोसी थाने की पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि नदवासराय तिराहा के पास से दो ट्रक और दो डीसीएम में भारी संख्या में मवेशियों को क्रूरता के साथ बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही कोतवाली के उपनिरीक्षक रामअवध, उपनिरीक्षक नितेश मौर्य हमराहियों के साथ दबिश देना शुरु किए। कोतवाली पुलिस ने नदवासराय बाजार पहुंचकर बैरिकेड लगाकर वाहनों सघन चेकिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस टीम ने

नदवासराय तिराहा के पास से दो ट्रक और दो डीसीएम में में लदे 39 भैंस, 18 पड़वा कुल 57 मवेशियों को बरामद किया। साथ ही साथ मौके से 17 लोगों जितेन्द्र यादव निवासी साहपुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया, मंजीत यादव निवासी सम्बहरुआ थाना हलधऱपुर, बृजभान यादव निवासी यादवनगर साहपुर तिलहा टिटिंहा थाना भीमपुरा बलिया, आशिव निवासी रुपसपुर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद, जयनरायन निवासी सेमराजपुर थाना हलधरपुर, रामलखन यादव निवासी सैदपुरा थाना भीमपुरा जिला बलिया, हरिकिशुन यादव निवासी सैदपुरा थाना भीमपुरा जिला बलिया, विमलेश कुमार निवासी नगला भोपाल थाना करैल जिला मैनपुरी, धनन्जय कुमार यादव निवासी जगदीशपुर थाना रामपुर बेलौली जिला मऊ, विजयशंकर यादव

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

निवासी अखोप थाना उंभाव जनपद बलिया, जयप्रकाश गुप्ता निवासी नन्दौर थाना मधुबन, ब्रजेश कुमार निवासी नगला सुमेर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, मिथलेश कुमार सिंह निवासी कल्यानपुर थाना घोसी जनपद, उमेश यादव निवासी तिगरा थाना घोसी, गुड्डु यादव निवासी प्यारेपुर थाना घोसी, कल्पनाथ यादव निवासी कुचहरा थाना घोसी, रिंकू निवासी मोहनीपुर थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पशु टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही।

पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज

मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पशुओं को क्रूरता के साथ बिक्री के लिए वाहनों में ठूंसकर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी 57 पशुओं को मुक्त कराते हुए 17 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी घोसी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।