पुलिस ने थाने में हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड, दी चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मधुबन और रामपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रविवार को हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें बुलाकर गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य में अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी। पुलिस का यह कदम क्षेत्र में शांति बनाए रखने और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए है।

पुलिस ने थाने में हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड, दी चेतावनी

मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन और रामपुर थाना क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। इस दौरान चिन्हित अपराधियों को बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य में किसी भी आपराधिक कृत्य से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। मधुबन थाने में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर तलब किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने एक-एक कर सभी की उपस्थिति दर्ज की और उनके वर्तमान कार्य-व्यवहार की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही सभी को अपने आचरण में सुधार लाने और समाज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की नसीहत भी दी। रामपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक राकेश रोहन सिंह ने विभिन्न हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान पुलिस ने उनके निवास, व्यवसाय और वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक ने सभी को निर्देश दिया कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल न हों। सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना है। इसका मुख्य लक्ष्य आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। पुलिस की इस पहल से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।