पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा की दिलाई शपथ
Mau News - घोसी में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर, क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा और कर्तव्यों के प्रति दायित्व का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपनी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली परिसर में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने थाने के पुलिसकर्मियों को संविधान की रक्षा व अपने कर्तव्यों के प्रति दायित्व का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कोतवाली परिसर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखने व अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक विराट पटेल, दिवाकर राणा, सूरज सिंह, काशीनाथ सिंह चंदेल, आरक्षी अरविंद कुमार यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


