कुत्ते के विवाद में मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर केस

Apr 07, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - घोसी के बड़ागांव डड़वा में इंदुकला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला 5 फरवरी की रात को कुत्ते की बात को लेकर पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुत्ते के विवाद में मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर केस

घोसी। नगर के बड़ागांव डड़वा निवासी इंदुकला की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर कुत्ते की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव डड़वा निवासी इंदुकला के परिजनों को विगत पांच फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे कुत्ते की बात को लेकर पड़ोसी सुरेश, अभय प्रताप, ब्रिकेश, रामाशीष, रामसोच, रामानंद, पुष्पा, बीनू एवं अंजू घर में घुसकर मारने पीटने के साथ ही कुर्सी, मेज, साइकिल एवं ट्रैक्टर का शीशा आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इस संबंध में पुलिस पीड़ित इंदुकला की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।