मऊ : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी दो बदमाश के पैर में लगी गोली

Jan 26, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दो बदमाशों को पैर में गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये बदमाश एक आभूषण लूटकांड में शामिल थे और इन पर 50 हजार रुपये का इनाम था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मऊ : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी दो बदमाश के पैर में लगी गोली

मऊ, संवाददाता। थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत देईथान के पास रविवार की देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायर करके भाग रहे बाइक सवार 50-50 हजार के इनामिया दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना कोपागंज क्षेत्र के टड़ियांव खाद गोदाम के पास 13 जनवरी की रात में आभूषण कारोबारी से बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने असलहे के बल पर लाखों रुपये के आभूषण लिए थे।

आभूषण लूटकांड मामले में महिला समेत पांच लूटेरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में दो बदमाश फरार चल रहे थे। इनके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देईथान के पास बाइक सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम की घेराबंदी देखकर बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भागते लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा करना शुरु किया और जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर बाइक से नीचे गिर गए। पुलिस टीम ने घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली से घायल बदमाशों की शिनाख्त रवि कांत उर्फ रवि चौहान निवासी कोईिरयापार और राहुल यादव निवासी नगरीपार थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में की गई है। घायल दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचा और खोखा बरामद किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Encounter with Notorious Criminals in Mau Two Injured
;;
;