388 वाहनों का चालान, एक सीज
मऊ में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 388 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 38 टीमों ने 45 स्थानों पर जांच की। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार की देर शाम विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 388 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम तक यह अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत 38 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 45 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1114 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।
यातायात नियमों का पालन न करने पर 388 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। इस दौरान अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


