एएसपी ने रुट मार्च निकालकर सुरक्षा का दिया भरोसा

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - घोसी में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रुट मार्च निकाला। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी ने रुट मार्च निकालकर सुरक्षा का दिया भरोसा

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रुट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्राधिकारी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में विश्वास कायम करना और अपराधियों में डर पैदा करना है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक काशीनाथ सिंह चंदेल, मदन कुमार गुप्ता, महिला उपनिरीक्षक रिचा सोनी, विराट पटेल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।