Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Arrest Two Youths for Stunt on SUV Roof in Mau Vehicle Seized
नशे में एसयूवी से स्टंट करते दो गिरफ्तार

नशे में एसयूवी से स्टंट करते दो गिरफ्तार

संक्षेप:

Mau News - मऊ में नगर कोतवाली और यातायात पुलिस ने एसयूवी की छत पर स्टंट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। युवक शराब के नशे में थे और राहगीरों पर फब्तियां कस रहे थे। पुलिस ने उनके वाहन को भी जब्त कर लिया। यह कार्रवाई भीटी चौराहे के पास की गई।

Dec 07, 2025 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। नगर कोतवाली और यातायात पुलिस ने एसयूवी की छत पर स्टंट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई भीटी चौराहे के पास की गई, जहां युवक शराब के नशे में स्टंट कर रहे थे और राहगीरों पर फब्तियां कस रहे थे। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत उपद्रवियों, अराजक तत्वों और मनचलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाल अनिल कुमार सिंह और यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पाण्डेय भीटी चौराहे पर एक किया कंपनी की बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी को रोका।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसयूवी की छत पर एक व्यक्ति बैठकर स्टंट कर रहा था और सीटी बजाते हुए महिलाओं एंव स्कूली बच्चों पर फब्तियां कस रहा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोहम्मद आदाब निवासी फरियां थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया। जबकि छत पर स्टंट कर रहे व्यक्ति की पहचान महेंद्र कुमार भारती निवासी हनुमान नगर भीटी थाना कोतवाली नगर, मऊ के रूप में हुई। वहीं गाड़ी पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। चेसिस नंबर MZBFB12LRN476325 से ई-चालान ऐप पर जांच करने पर वाहन संख्या UP54BB7737 पंजीकृत पाई गई। चालक मोहम्मद आदाब को ब्रेथलाइजर से चेक किया गया, जिसमें वह 183 MG नशे में पाया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली।