Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Arrest Two Inter-District History-Sheeter Thieves in Encounter
पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

संक्षेप:

Mau News - मऊ में थाना सरायलखंसी पुलिस ने रविवार को हथिनी पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान दो अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर चोरों को गिरफ्तार किया। एक चोर के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चोरों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। चोरी की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई थी।

Nov 23, 2025 12:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने रविवार को हथिनी पुलिया के पास से मुठभेड़ के दौरान दो अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक चोर के दाहिने पैर में गोली लगने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार दोनों चोरों के पास से पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। चोरी की बढ़ती घटनाओं में संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। इस क्रम में सरायलखंसी पुलिस टीम रविवार को सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि हथिनी पुलिया के पास कुछ शातिर चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हथिनी पुलिया के पास घेराबदी करते हुए दबिश दिया। पुलिस की दबिश के दौरान दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। संदिग्धों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पुलिस टीम को देखते ही फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, गोली लगने से घायल चोर की शिनाख्त हरद्वारी उर्फ हरिद्वारी निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर के रूप में किया गया। वहीं दूसरे गिरफ्तार चोर की शिनाख्त नेमपाल प्निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर के रूप में किया गया। गिरफ्तार दोनों हिस्ट्रीशीटर चोरों के पास से पुलिस टीम ने दो तमंचा, कारतूस समेत अन्य चोरी का सामान बरामद किया। सात चोरों की हो चुकी है गिरफ्तारी मऊ। मामले का पर्दाफाश करते हुए क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि 16 नवम्बर को सरवां बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पांच चोरों की गिरफ्तारी पुलिस टीम ने पहले ही कर दिया था। दो चोर फरार चल रहे थे। रविवार को मुठभेड़ के दौरान फरार दोनों चोर भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अब तक मामले में सात अंतरजनपदीय चोरों की अभी तक गिरफ्तारी किया जा चुका है।