पिकअप पर लदे गोवंशीय पशुओं के साथ दो गिरफ्तार

Mar 02, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - चिरैयाकोट में पुलिस ने एक पिकअप से दो गोवंशीय पशु और एक बछड़े को क्रूरता पूर्वक लादे जाने पर दो तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा। थाने में कार्रवाई के दौरान तस्करों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। तस्कर आजमगढ़ जिले के निवासी हैं।

पिकअप पर लदे गोवंशीय पशुओं के साथ दो गिरफ्तार

चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम मनाजीत के समीप रविवार की शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप पर क्रूरता पूर्वक लदी दो गोवंशीय पशु और एक बछड़े सहित दो कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़ा। थाने लाकर पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना उपनिरीक्षक मनोज सिंह हमराही सिपाहियों के साथ रविवार की शाम गश्त पर थे। इस बीच मनाजीत के समीप राज्य मार्ग पर तेज गति से आ रही एक पिकअप वाहन को रुकवाया। तलाशी के दौरान इस वाहन में दो गोवंशीय पशु सहित एक बछड़ा को क्रुरता पूर्वक लादे गए थे। पुलिस ने वाहन में सवार पशु तस्कर आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया निवासी बाल अपचारी प्रींस और चालक और तस्कर मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।

पिकअप वाहन समेत पशुओं को थाने लाकर अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।