प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण की बनेगी पात्रता सूची

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ, संवाददाता।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्लस सर्वेक्षण की बनेगीप्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्लस सर्वेक्षण की बनेगीप्रधानमंत्री आवास यो

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण की बनेगी पात्रता सूची

मऊ, संवाददाता।परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची बनाये जाने की कार्रवाई करने के लिए शासन द्वारा 30 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। जनपद के समस्त विकास खण्ड अंतर्गत कुल 645 ग्राम पंचायतों की ग्रामसभा में खुली बैठक करने के लिए रोस्टर निर्गत किया गया है। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों का 15 से 25 जून के मध्य खुली बैठकें आयोजित की जानी है। उपरोक्त तिथि के मध्य ग्रामसभा की खुली बैठकों में सभी लाभार्थियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत सर्वेक्षित परिवारों के पात्रता एवं अपात्रता के बारे में पढ़कर सुनाया जायेगा।

ताकि आवास प्लस अंतर्गत स्थाई पातत्रा सूची बनाये जाने को अन्तिम रूप दिया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।