पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अनियमितता पर होगी कार्रवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

- एसडीएम ने पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण, दिया निर्देश पेट्रोल और डीजल की बिक्री अनियमितता पर होगी कार्रवाईपेट्रोल और डीजल की बिक्री अनियमितता पर होगी

पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अनियमितता पर होगी कार्रवाई

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने गुरुवार की देर शाम कोतवाली के पास स्थित एक पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। चेताया कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह निरीक्षण ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने और उन्हें किसी भी असुविधा से बचाने के उद्देश्य से किया गया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पेट्रोल पंप पर उपलब्ध सुविधाओं, माप यंत्रों की सटीकता और ईंधन की गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो।

साथ ही, शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने यह भी कहा कि ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी मांग के अनुरूप उन्हें सही मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने माप यंत्रों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार और अजय बहादुर सिंह सहित तहसील के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।