रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड में किया अभ्यास
मऊ, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों
मऊ, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की देखरेख में हुआ। एसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश जारी किया। परेड के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। रिहर्सल के दौरान सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, कर्तव्य निष्ठा और संविधान के प्रति ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि अनुशासन पुलिस बल की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अब वास्तविक सेवा में लागू करने का समय आ गया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति सख्ती ही एक अच्छे पुलिसकर्मी की पहचान है। पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


