मंडलायुक्त ने नव प्रशिक्षित आरक्षियों को प्रदान किया प्रमाणपत्र
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मऊमऊ में रविवार को आरक्षी भर्ती के अंतर्गत नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। मंडलायुक्त विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में नव आरक्षियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और उन्हें प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षुओं ने अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए भव्य मार्च पास्ट और ड्रिल का आयोजन किया।
मऊ। आरक्षी भर्ती के अंतर्गत चयनित नव प्रशिक्षित आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन रविवार को पुलिस लाइन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने परेड की सलामी लेते हुए नव प्रशिक्षित आरक्षियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने नव प्रशिक्षित आरक्षियों को प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षु आरक्षियों ने उच्च स्तरीय अनुशासन, समन्वय एवं दक्षता का परिचय देते हुए टोलीवार भव्य मार्च पास्ट एवं आकर्षक ड्रिल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


