Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPanchayati Raj Minister Omprakash Rajbhar Assures Timely Panchayat Elections Amidst Support in Dohrighat
समय पर होंगे पंचायत चुनाव, चल रहीं तैयारी:ओमप्रकाश राजभर

समय पर होंगे पंचायत चुनाव, चल रहीं तैयारी:ओमप्रकाश राजभर

संक्षेप:

Mau News - दोहरीघाट में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे और इसके लिए सभी तैयारियां चल रही हैं। मंत्री ने सपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के समर्थक अब सपा से दूर हो गए हैं। विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Feb 05, 2026 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के बुढावर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दोहरीघाट ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने समय पर होगा। जनपदों में मतपत्र पहुंच रहें हैं। एससआईआर का काम पूरा होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां और जोर पकड़ेंगी। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में विकास हो रहा है। गुंडों का चुन-चुन कर सफाया किया जा रहा है। वहीं सपा द्वारा वोट काटने के लगाए जा रहें आरोप को मंत्री ने 'झूठ बोलने का कारोबार' बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सपा झूठ बोलने का काम करती है और चुनाव आयोग का किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दल वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और कटवाने का काम करते हैं। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा अब उनके पास झूठी बातें करने के अलावा कोई काम नहीं रह गया है। आरोप लगाया गया कि आज लाखों यादव और मुसलमान भाजपा और एनडीए का झंडा लेकर घूम रहे हैं, जो पहले उनकी पार्टी का झंडा लेकर चलते थे। ऐसे में सवाल है कि वे अब सरकार कैसे बनाएंगे। अंत में पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि समय पर होंगे। सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। हर जिले में इसकी तैयारियां चल रही है। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू की सराहना करते हुए कहा कि दोहरीघाट ब्लॉक सवंर रहा है। विकास कार्यो में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान संदीप कुमार राय, कल्पनाथ राय, प्रवीण राय, विन्ध्वासिनी दुबे, चन्दन उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।