ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊचोरों ने नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ाया

चोरों ने नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ाया

रानीपुर थाना क्षेत्र के करजौली गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से 97 हजार नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ा दिया। घर से उठाकर ले जाए गए दो बाक्स व सूटकेस रविवार की सुबह दो सौ मीटर दूरी पर तोड़कर...

चोरों ने नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,मऊSun, 13 May 2018 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

रानीपुर थाना क्षेत्र के करजौली गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से 97 हजार नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ा दिया। घर से उठाकर ले जाए गए दो बाक्स व सूटकेस रविवार की सुबह दो सौ मीटर दूरी पर तोड़कर फेंके हाल में मिले। चौकी इंचार्ज जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया।

पीड़ित परिवार के मुखिया की तरफ से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। करजौली गांव निवासी अरविंद चौहान का चार कमरों का पक्का मकान है। तीन तरफ की दीवार सीमेंटेड है और एक तरफ गर्रे से जोड़ाई है। गर्मी की वजह से रात में खाना खाने के बाद अरविंद व उसकी पत्नी छत पर सोने चले गए। अरविंद की मां बरामदे में व दो लड़के घर में सो गए। देर रात चोर गर्रे की दीवार गिराकर घर में घुसे गए। वहां 97 हजार नकदी व दो जोड़ा कान का सोने का झुमका, दो अंगूठी, मंगलसूत्र व चांदी का एक जोड़ा पायल रखे पर्स समेत दो बाक्स व सूटकेस लेकर चलते बने। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी भोर में जगने पर हुई तो सभी सदस्य माथा पीट लिए। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। खोजबीन करने पर उत्तर दिशा में दो सौ मीटर दूर खेत में बाक्स व सूटकेस टूटे हाल में मिले। उसमें रखीं साड़ियां, कपड़े व अन्य सामान चोर ले जा चुके थे। पीड़ित अरविंद ने बताया कि चोरी गए गहने करीब डेढ़ लाख और कपड़े आदि सामान 50 हजार से ऊपर के थे। मौके पर जुटे ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस पहले रात में गश्त करती थी तो लोग सुरक्षित महसूस करते थे। इधर दो महीने से पुलिसकर्मी दिखते ही नहीं, चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के पीछे पुलिस की निष्क्रियता भी प्रमुख वजह है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें