दो सदस्यीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया सर्वे

Jan 20, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - नेशनल क्वालिटी स्टेंडर चेक लिस्ट योजना के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकउथ का सोमवार को ऑनलाइन सर्वे किया गया। भारत सरकार की टीम ने सुविधाओं का जायजा लिया। सर्वे में पानी, साफ-सफाई, दवा स्टॉक आदि की जांच की गई। अब परिणाम के अनुसार यह तय होगा कि केंद्र को कितना अंक मिलेगा।

दो सदस्यीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया सर्वे

दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। नेशनल क्वालिटी स्टेंडर चेक लिस्ट योजना के तहत सोमवार को दोहरीघाय विकास खंड क्षेत्र के चकउथ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भारत सरकार की टीम ने ऑनलाइन सर्वे किया। सर्वे के दौरान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उपलब्ध सुविधाओं पर अंक देकर यह तैय किया जायेगा कि शासन की मंशा के अनुरूप कितने प्रतिशत सेंटर खरा उतर रहा है। नेशनल क्वालिटी स्टेंडर चेक लिस्ट योजना के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकउथ का चयन होने के उपरांत भारत सरकार की टीम ने ऑनलाइन सर्वे करने के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की। गठित टीम में डॉ स्वाती प्रभा ( पश्चिम बंगाल ) और डॉ अमृत कुमार सेन ( पटना बिहार ) शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने भारत सरकार के निर्देश पर शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आनलाइन सर्वे कर यहां पर तैनात सीएचओ से वार्ता कर सेंटर की सुविधाओं का हाल जाना। सर्वे में पानी की सुविधा, स्ट्रेचर, पार्किंग, साफ-सफाई, दवा स्टॉक, खून जांच रजिस्टर, डस्टबीन, शौचालय आदि सुविधा को लेकर प्रश्न पूछा गया। सीएचओ श्वेता राय ने सभी सवालों का जवाब दिया। अब इसका परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर को सफलता का कितना अंक मिला। इस सर्वे जांच में बीपीएम अहमद जमील, बीडीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव, एआरओ राजेश कुमार, सीएचओ आसिफ सिद्दीकी, सचिन श्रीवास्तव, अनिकेत यादव, मनीष कुमार, योगेंद्र यादव, मंगला मौर्या, सुचित्रा गौतम, सुषमा, पन्ना देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। -- कोट आयुष्मान आरोग्य मंदिर चकउथ पर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एएनएम की तैनात है। सेंटर पर टीबी इलाज, संचारी रोग, गर्भवती महिलाओं की जांच, कैंसर, डायबिटीज आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड आदि से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। टीम ने ऑनलाइन सर्वे किया है। रिपोर्ट के आधार पर अवार्ड मिलेगा। संतोष कुमार सिंह, डीसीपीएम मऊ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।