Mau News: राशन कोटेदारों का लाभांश बढ़ा,नई वितरण प्रणाली का शुभारंभ
Mau News: घोसी तहसील क्षेत्र में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश की वृद्धि और राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सोमवार को एक नई प्रणाली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के विक्रेता शामिल हुए और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। विक्रेताओं ने लाभांश में वृद्धि को अपनी मांग की पूर्ति बताया।

Mau News: मऊ, संवाददाता। उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) के लाभांश में वृद्धि और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को घोसी तहसील क्षेत्र में एक नई प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में घोसी तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉकों के उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे। नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। घोसी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और नई व्यवस्था के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा।लाभांश बढ़ाए जाने पर कोटेदारों ने खुशी व्यक्त की और इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया।
कार्यक्रम में एमएलसी विच्छेलाल राजभर, उपजिलाधिकारी अशोक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, फागु सिंह, मंजीत पासवान पूर्ति लिपिक घोसी, सप्लाई क्लर्क सत्यप्रकाश, आर्यन गौतम और अमित यादव सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों के उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। अधिकारियों ने कोटेदारों को नई फीडबैक प्रणाली और राशन वितरण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।


