नवागत डीएम ने कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
Mau News - मऊ, संवाददाता। नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कार्यभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उनका मुख्य लक्ष्य पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर करना प्राथमिकता है।

मऊ, संवाददाता। नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2017 बैच के आईएएस आनंद वर्द्धन इसके पूर्व गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा किए।
कार्यक्रम की समीक्षा
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विकास कार्य को तेजी के साथ करने का निर्देश जारी किया। नवागत जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पारदर्शी, संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना उनका मुख्य लक्ष्य है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
शिकायतों का निस्तारण
आईजीआरएस और तहसील दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। फरियादियों को बार-बार ब्लॉक या तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
प्राथमिकताएँ
उन्होंने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा कराना उनका लक्ष्य होगा। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन का माहौल सुधारना भी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


